
चाईबासा : खनन बहुल क्षेत्र किरीबुरु थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघाताबुरू सेल परिसर में बीती रात करीब 1:40 बजे मेघाहातुबुरु सेल लौह अयस्क खदान में बड़ा हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार चट्टान पीसने वाली होपर में 100 टन का बड़ा हाइवा घुस गया. इस हादसे में हाइवा चालक सेल कर्मी प्रह्लाद पान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. बताया जाता है कि सेल के द्वारा सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ के कारण यह हादसा हुआ है. हाइवा में नहीं तो सीट बेल्ट था और न ही खलासी. यहां पहले भी कई हादसे हो चुकी हैं. घटना की सूचना कंपनी प्रबंधन को दे दी गयी है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







