पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. सीएम के साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भी मौजूद थे. इससे पूर्व सीएम नीतीश कुमार और भाजपा नेता नितिन नवीन एक ही गाड़ी में सवार होकर बिहार विधानसभा पहुंचे.(नीचे भी पढ़े)
इससे पहले बिहार एनडीए के नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश कुमार राम और उपेंद्र कुशवाहा ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के वक्त विधानसभा परिसर में एनडीए की एकजुटता दिखी.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं. इससे यह साफ हो गया है कि बिहार की सत्ता में बड़ा बदलाव होने वाला है. गुरुवार को अमित शाह ने पटना पहुंचकर नीतीश कुमार और नितिन नवीन के साथ एक लंबी बैठक की. सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग में न सिर्फ राज्यसभा चुनाव की रणनीति बनी, बल्कि नीतीश कुमार के बाद बिहार की कमान किसके हाथ में होगी, इस पर भी चर्चा हुई.







