अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के चास में सोलाडीगीह तालाब के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि दूसरा जख्मी हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

चास थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि मृतक चास के मछली पट्टी निवासी लखीकांत गोस्वामी का 25 वर्षीय पुत्र चंडी गोस्वामी था. पुलिस ने उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए शीतगृह में रखवा दिया है. घटना में जख्मी युवक की पहचान मनोज रजक के रूप में हुई है, जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों युवक दिहाड़ी मजदूर का काम करते थे. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी ने बताया कि किस गाड़ी ने उन्हें धक्का मारा, इसका अभी तक पता नहीं चला है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे पुलिस दल ने राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चंडी को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज रजक का इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों बाइक सवार धनबाद की ओर से आ रहे थे, तभी किसी वाहन की चपेट में आ गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



