
आदित्यपुर: जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर बस्ती स्थित हरि मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा गंदगी फेंकने से आदित्यपुर बस्ती के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. गुस्साए बस्ती वासियों ने टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के जाम कर दिया है.
सैकड़ों की संख्या में बस्ती के लोग सतपति होटल के पास सड़क पर ही बैठ गए है, इससे सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है. बस्ती के लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. इधर सूचना पाकर पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गई. बता दे कि आदित्यपुर बस्ती एच रोड स्थित हरि मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा गंदगी फेंक दी गई थी.



