
चाकुलिया : रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाला ऊंट बांग्लादेश के बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने पकड़कर चाकुलिया के गौशाला भेजा है. 17 ऊंटों को बीती शाम वाहन से चाकुलिया के हवाई पट्टी पर ध्यान फाऊंडेशन द्वारा संचालित गौशाला में लाया गया है. विदित हो की मवेशियों की तस्करी के लिए बांग्लादेश के बॉर्डर से पकड़े गये मवेशियों को चाकुलिया के गौशाला में रखकर देखभाल की जा रही है. अब बॉर्डर से पकड़े गए 17 ऊंटों को यहां के गौशाला को दिया गया है. ऊंट आने की सूचना पर ग्रामीण और बच्चे ऊंट देखने के लिए हवाई पट्टी स्थित गौशाला पहुंच रहे हैं.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







