
चाकुलिया : एडीएम नंद किशोर लाल ने चाकुलिया प्रखंड का दौरा कर प्रखंड पदाधिकारी से प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने राज्य के सीमा बेंद गांव में बने चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. श्री लाल ने चेकपोस्ट पर तैनात कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी अंतर राज्यीय वाहन को बिना पास के राज्य में प्रवेश न करने दें. उन्होंने कहा कि बाहर से आ रहे लोगों को क्वारंटाइन के नियमों को पालन करने की जानकारी देकर उस व्यक्ति को क्वारंटाइन करे. इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों से कहा कि खुद को सुरक्षित रखते हुए कार्य करे और लोगों को कोरोना संक्रमण की जानकारी देकर सरकार द्वारा पारित नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करें. उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट के लिए बरसाती और कर्मियों को छाता उपलब्ध कराया. इस दौरान बीडीओ सह प्रभारी एजीएम लेखराज नाग, कृष्णा मुंडा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







