
Chaibasa : देश में संचार क्रान्ति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला युवा कांग्रेस ने पर्यावरण सप्ताह मनाते हुए चाईबासा कॉमर्स कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया. इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं ने “पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ” का संकल्प को मजबूत किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई ने इस अवसर पर कहा कि आज राजीव गांधी जी के पदचिन्ह पर चलते हुए उनकी विचारधारा को आत्मसात करने की आवश्यकता है। स्वर्गीय राजीव गांधी जी एक दूरदर्शी सोच रखने वाले देश के सच्चे राजनेता थे।
उन्होंने ही युवाओं की 18 वर्ष में मतदान का अवसर दिलाकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित की है।आज देश राष्ट्र युवाओं का देश है। ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों के विकास हेतु उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था की इमारत खड़ी की देश के अन्दर। यूं कहें पंचायती राज व्यवस्था इस देश के लोकतांत्र की नींव है। उन्होंने देश के अन्दर संचार क्रान्ति की नींव मजबूती से रखी।आज राजीव गांधी जी को भारत में संचार क्रान्ति का जनक कहा जाता है। युवा कांग्रेस उनकी दूरगामी सोच को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ की आवाज बुलंद कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया है।एक नई सोच आने वाली पीढ़ियों को खुशहाल बना सकती है। मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष शिवकर बोयपाई, जिला महासचिव राजु कायम, गुलजार अंसारी, अविनाश कोड़ा, संदीप देवगम,नरंगा देवगम समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।








