• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Congress remembers Rajiv Gandhi in Jamshedpur : कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने मनायी स्व राजीव गांधी की जयंती, युवा कांग्रेस ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में किया पौधरोपण, तिलक पुस्तकालय में कांग्रेसियों ने किया पूर्व प्रधानमंत्री को नमन, मनीफीट में कांग्रेस नेता ज्योतिष यादव ने कहा-सूचना क्रांति के जनक थे राजीव गांधी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

युवा कांग्रेस ने सभी विधानसभा में किया वृक्षारोपण

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सभी विधानसभा में किया गया. जिलाध्यक्ष संजीव रंजन की अध्यक्षता व सभी विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया, साथ ही सभी विधानसभा में सैकड़ों पेड़ लगा कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह उपस्थित हुए. उन्होंने पौधारोपण कर कहा कि जिस तरह से पूरे देश में महामारी अपना जड़ जमा रही है, उससे कहीं न कहीं सभी को ये सोचने की जरूरत है कि पर्यावरण को कैसे साफ-सुथरा रखा जाए. आज जंगलों को तेजी से काटा जा रहा है, जिसका दुष्परिणाम हमें भुगतना पड़ रहा है. हम आने वाली पीढ़ियों को इस तरह के प्रकोप से कैसे बचाए, उसका निवारण निकालना जरूरी है.

जिलाध्यक्ष संजीव रंजन ने कहा कि स्व राजीव गांधी जी ने देश मे युवाओं को अलग पहचान दिलाई, उनका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर और आधुनिकीकरण से भरपूर करना था जिसका उन्होंने देश को तोहफा भी दिया. मत देने की उम्र सीमा को भी कम किया जिससे देश विकास में युवाओं का अहम योगदान हो सके. ऐसे सोच के व्यक्तित्व को युवा कांग्रेस नमन करती है. कार्यक्रम में देवाशीष घोष, दिनेश कुमार, प्रशांत चौधरी, उज्ज्वल कुमार, बिजेंद्र साहु, अमित कुमार, देवाशीष घोष, जगदीश महतो, मो आसिफ, सुल्तान अहमद, शिवाजी चटर्जी, रोहित पाल समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए.

तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी का 76वॉ जयंती समारोह तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में मनाया गया.
कार्यक्रम से पूर्व युवा कांग्रेस के महामंत्री सौरभ झा के पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष झा 54 वर्ष के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया. इसके बाद जिलाध्यक्ष बिजय खॉ ने सर्वप्रथम स्व राजीव गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिजय खॉ ने स्व राजीव गांधी की उपलब्धियों को याद कराया। उन्होंने कहा कि आईटी क्रांति के जनक के रूप में हम राजीव जी को जानते हैं. रेलवे को कम्प्यूटरीकरण व कम्प्यूटर से टिकट की शुरुआत हुई. 1984 में (सी-डॉट) सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमैटिक्स की स्थापना हुई. 1986 में नेशनल पॉलिसी ऑन एजुकेशन (NPE) की घोषणा, NPE की मदद से जवाहर नवोदय विधालय की शुरुआत, जिसमें मेधावी 6 से 12 तक के बच्चों को आवासीय सुविधा, मतदान का अधिकार 18 वर्ष किया गया और और EVM की शुरुआत की गयी.

स्व राजीव गांधी की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री खां ने आगे कहा कि ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड के तहत शिक्षा अभियान, इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी की स्थापना, 75 हजार “शांति सेना” श्रीलंका में भेज कर शांति का प्रयास, पंचायती राज का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजन व पंचायत को अधिकार प्रदान किया गया. विश्व स्तर पर शांति के प्रयास, 21वीं सदी के लिए भारत को तैयार किया, अग्नि मिशाईल, महिलाओं के लिए आरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मिशन, कम्प्यूटर क्रांति, रोग प्रतिरक्षण, दल बदल विरोधी कानून, राष्ट्रीय एकीकरण, विदेश नीति के क्षेत्र में बहुत ही बड़े कार्यों को सम्पादित किया. जिनके कार्यों को हम सभी कभी भी नही भुला सकते हैं.

कार्यक्रम में रियाजुद्दीन खान प्रदेश अनुशासन समिति को-ऑर्डिनेटर, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय यादव, अमरजीत नाथ मिश्रा, मो शब्बीर उर्फ लाल बाबू, ऊषा यादव महिला अध्यक्ष, आमिर सोहेल, रंजीत सिंह, मौलाना अंसार खान, अशोक सिंह ने भी अपने अपने विचारों को रखा.

सूचना क्रांति के जनक थे राजीव गांधी : ज्योतिष यादव

भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को मनीफिट सामुदायिक भवन में टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्धारा पौधा रोपण एवं बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री समेत बिस्कुट व चॉकलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विनोद रजक की अध्यक्षता में आयोजित किये गये इस कार्यक्रम में शामिल सभी कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के महासचिव सतीष चन्द्र रजक ने किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सह भवनाथपुर विधानसभा प्रभारी ज्योतिष यादव ने राजीव गांधी को सूचना क्रांति का जनक बताया. साथ ही कहा कि आज जिस राम मंदिर में शिलान्यास कर भाजपा वाहवाही लूट रही है, वह राजीव गांधी की ही देन है. उन्हीं के समय में अयोध्या में पूजा-पाठ की गई थी.

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी हम सभी के आदर्श हैं. उन्होंने देश की तरक्की और आर्थिक विकास के लिए बहुत कुछ किया. वह अभी भी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री और लाखों भारतीयों के दिलो-दिमाग पर एक अमिट छाप छोड़ने वाले नेता बने हुए हैं. इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव अभय सिंह, कृष्णा प्रसाद ठाकुर, राजू यादव, रमेष ठाकुर, अषोक कुमार यादव, रंजीत रजक, बलराम रजक, दीपक कुमार, अनिल ठाकुर, मुकेश रजक, सुरेश रजक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur tata motors felicitation : टाटा मोटर्स के प्रशिक्षण पूरा करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित, कंपनी की प्रगति स्कीम के तहत डिप्लोमा कोर्स करनेवाले कर्मी सम्मानित
खबर

Jamshedpur tata motors felicitation : टाटा मोटर्स के प्रशिक्षण पूरा करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित, कंपनी की प्रगति स्कीम के तहत डिप्लोमा कोर्स करनेवाले कर्मी सम्मानित

October 15, 2026
Jamshedpur tata steel foundation campaign : टाटा स्टील फाउंडेशन की सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल, बर्मामाइंस पुलिस के साथ चलाया जागरूकता अभियान
खबर

Jamshedpur tata steel foundation campaign : टाटा स्टील फाउंडेशन की सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल, बर्मामाइंस पुलिस के साथ चलाया जागरूकता अभियान

October 15, 2026
Jamshedpur rural ucil contractor labor demands : यूसिल के सात हजार ठेका मजदूर 19 अक्टूबर से जाएंगे हड़ताल पर, अर्जित छुट्टी व बोनस के भुगतान की मांग को लेकर प्रबंधन को दिया अल्टीमेटम

Next Post
VivekaLog of Indus Quality Foundationc : विवेकालॉग प्रतियोगिता में रामकृष्ण मिशन स्कूल की सानिया शुक्ला देश भर में तृतीय

VivekaLog of Indus Quality Foundationc : विवेकालॉग प्रतियोगिता में रामकृष्ण मिशन स्कूल की सानिया शुक्ला देश भर में तृतीय

jamshedpur-bjp-new-committee-जमशेदपुर महानगर भाजपा व ग्रामीण भाजपा की कमेटी को लेकर घमासान, घोषणा रोकी गयी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की हरी झंडी का इंतजार, जेवीएम नेताओं की सूची बनी मुसीबत, सांसद विद्युत की कुणाल षांड़गी व दिनेशानंद की जोड़ी से ठनी, चलेगी रघुवर की, जानें क्या चल रहा है जमशेदपुर भाजपा में, मंडलों और मोरचा की कमेटी की क्या है स्थिति

Hartalika Teej : हरतालिया तीज कल, मां पार्वती के समर्पित है यह व्रत, पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं रखती हैं निर्जला व्रत, करती हैं गौरी-शंकर की पूजा, जानिये क्या है कथा व पूजन विधि

Hartalika Teej : हरतालिया तीज कल, मां पार्वती के समर्पित है यह व्रत, पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं रखती हैं निर्जला व्रत, करती हैं गौरी-शंकर की पूजा, जानिये क्या है कथा व पूजन विधि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News