
Jamshedpur : पिछले दिनों इंडस क्वालिटी फंडाटियानिक (आइएफक्यू) की ओर से विवेकालॉग शीर्षक ब्लॉग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में देश भर के स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया. प्रयोगिता में शहर के सिदगोड़ा स्थित रामकृष्ण मिशन स्कूल छात्रा सानिया ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. इस प्रतियोगिता में सानिया ने देश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है.
पिछले 18 अगस्त को आयोजक संस्था द्वारा प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गयी थी, जिसके बाद स्कूल की ओर से उक्त जानकारी दी गयी है. सानिया को तृतीय विजेता के रूप में पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रुपये और आएफक्यू क्लब की नि:शुल्क सदस्य प्राप्त होगी. बताया गया है कि यह ब्लॉग मेकिंग प्रयोगिता कर्म योग पर आधारित थी.







