
Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की द्विभाषी वार्षिक शोध पत्रिका ‘गांधी समग्र’ का लोकार्पण 2 अक्तूबर को होगा। इसकी कार्ययोजना को लेकर प्राचार्या सह प्रधान संपादक प्रो शुक्ला महांती ने संपादक मंडल के साथ गुरुवार को अहम बैठक की। बैठक में संपादन समिति के सदस्य डॉ सुधीर कुमार साहू, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ अविनाश कुमार सिंह, सोनाली सिंह, शर्मिला दास व डॉ मिथिलेश कुमार चौबे शामिल हुए। डॉ नुपुर अन्विता मिंज, डॉ भारती कुमारी, डॉ मनीषा टाईटस गूगल मीट के जरिए शरीक हुईं।
बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय
- शोध पत्रिका ‘गांधी समग्र’ में गाँधी के विभिन्न वैचारिक आयामों मसलन राजनीति, शिक्षा, समाज, भाषा, राष्ट्र, विश्व, साहित्य, पत्रकारिता, स्त्री, दलित, सांप्रदायिकता आदि से संबंधित गुणवत्तापूर्ण शोध पत्रों को प्रकाशन हेतु आमंत्रित किया जाएगा। पीयर रिव्यू समिति द्वारा अनुशंसित शोध पत्रों को ही प्रकाशित किया जायेगा।
- आमंत्रित किये जाने वाले मौलिक शोध पत्रों की शब्द सीमा अधिकतम 1500 शब्दों की होगी और शोध पत्रों को हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में लिखा जाना अपेक्षित होगा।
- पत्रिका के विभिन्न पृष्ठों पर प्रकाशन हेतु काॅलेज की छात्राओं के बीच महात्मा गांधी पर स्केच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न शिक्षण व शोध संस्थानों के प्राध्यापकगण, शोधार्थी व स्वतन्त्र चिंतकों के मौलिक आलेखों का स्वागत किया जाएगा। पत्रिका को पहले ई फार्मेट और मुद्रित दोनों रूप लाया जाएगा। ‘गांधी समग्र’ का वेबपेज भी कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
- झारखण्ड के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में गांधी जी के आगमन से जुड़ी पुरानी रपटों, चित्रों आदि को भी पत्रिका में संयोजित किया जाएगा अगली बैठक 27 अगस्त को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
[metaslider id=15963 cssclass=””]







