रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : बिजली वितरण निगम, रांची के निर्देश पर गठित छापामार दल ने कराइकेला क्षेत्र में औचक छापामारी कर तीन स्थानों पर बिजली चोरी पकडी एवं तीनों उपभोक्ताओं पर जुर्माना भी किया. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि विद्युत ऊर्जा चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली वितरण निगम के निर्देश पर एक छापामार दल का गठन किया गया है, जिसमें चक्रधरपुर अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत आपूर्ति अभियंता कफील अंसारी के अलावा खूंटपानी विदुयुत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता अजय हंस, शालोम जॉर्ज टोप्पो, मानवदिवस कर्मी गणेश सिरका, अरुण कुमार साहू एवं अन्य शामिल किये गये हैं. टीम ने कराइकेला क्षेत्र के डूबमुरी एवं बाउरीसाई टोलों में औचक छापामारी की. इस दौरान तीन स्थानों पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया.(नीचे भी पढ़ें)
टीम के पदाधिकारियों ने इनमें डूबमुरी के करन मुखी पर 4050 रुपये, बाउरीसाई की रंभा देवी पर 4050 रुपये एवं वहीं के राजेंद्र महतो पर 70760 रुपये का जुर्माना लगाया है, साथ ही उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है.



