
चाईबासा : चाईबासा शहर के सदर बाजार आमलाटोला मोहल्ले के रोहित कुमार सालिग्राम के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग के वाहन ने आग पर काबू पा लिया। आग शुक्रवार की शाम करीब पौने 8 बजे लगी। (नीचे भी पढ़े और वीडियो देखें)
गोदाम में धुआं उठता देख गोदाम मालिक और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन बेकाबू होते आग को देखते हुए इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचकर अग्निशामक वाहन ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक गोदाम में रखे सेनेटरी से संबंधित सभी सामान जलकर खाक हो गये। बीते एक सप्ताह में चाईबासा शहर के मंगलाहाट, कपड़ा पट्टी और अमलाटोला में आग लगने की यह तीसरी घटना है।



