
जमशेदपुर : कोविड महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को सशक्त एवम सुदृढ़ करने तथा नयी स्वास्थ्य सेवा के विस्तार की दिशा में अपनी सीएसआर पहल के तहत, टाटा ब्लूस्कोप स्टील, ने टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर को 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान करने की जिम्मेदारी ली है. कंपनी ने गुरुवार को जमशेदपुर बारा में स्थित अपने फैक्ट्री में आयोजित एक छोटे से कार्यक्रम के तहत टीएमएच ( टाटा मेन हॉस्पिटल ) को ब्लूस्कोप स्टील ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रदान किए गए 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की अगली खेप टीएमएच ( टाटा मेंन हॉस्पिटल ) को जल्द ही सौंप दी जाएगी. टीएमएच ( टाटा मेंन हॉस्पिटल ) द्वारा इन प्रदान किये गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर संयंत्रो का उपयोग वर्त्तमान में स्वाथ्य सुरक्षा की आवश्यकताओ को सशक्त एवम सुदृढ़ करने के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओ के विस्तार हेतु किया जाएगा. उक्त अवसर पर टाटा ब्लूस्कोप स्टील के प्रबंध निदेशक रितेन चौधरी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हम महसूस करते है की कोविडमहामारी से लड़ने हेतु आवश्यक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बेहतर करने की जरुरत हैं,जो की पुरे समुदायों की स्वास्थ्य आवश्यकताओ को पूरा कर सके और खासकर उन क्षेत्रों में जहां चिकित्सा की बुनियादी ढांचे पर बहुत दबाव है. उक्त अवसर पर टाटा स्टील के तरफ से वीपी कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी, कारपोरेट सर्विसेज के चीफ ऋतुराज, टाटा स्टील के मेडिकल डिवीजन के एडवाइजर डॉ राजन चौधरी, जीएम डॉ सुधीर राय तथा टाटा ब्लुस्कोप स्टील के तरफ से चीफ ऑपरेशन डॉ. आशीष बहादुरी, असिस्टेंट मैनेजर अदिति शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद थे.



