
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के कुचियाशोली स्कूल में पदस्थापित एक शिक्षिका और उनके सात वर्षीय पुत्र को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. मां और बेटे को स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वासपुर कोविड वार्ड इलाज के लिए भेज दिया है. यह जानकारी सर्विलांस टीम के वरिय पदाधिकारी डॉ सुरेश चंद्र महतो ने दी है.
उन्होंने बताया कि शिक्षिका अपने पति और बेटे के साथ चाकुलिया नया बाजार में किसी के घर में भाड़े पर रहते हैं. विगत दिनों जांच हुई थी तो वह पोजेटिब हुई थी परंतु कुछ तकनीकी प्रोबलम के कारण पहचान नही हो पाई थी. पूछताछ के क्रम में जानकारी मिली तो दोबारा पूरे परिवार का स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर जाकर कोरोना जांच की गई तो मां और पुत्र दोनों कोरोना संक्रमित मिले वही पति निगेटिब है.






