
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के कालाझरिया गांव में बीती रात हाथियों के दल के आने से ग्रामीणों में दहशत है. हाथियों के दल ने नवकुमार बास्के का घर तोड़ दिया है. हाथी द्वारा घर तोड़ने की सूचना पाकर विधायक समीर महंती गांव पहुंचे और क्षतिपूर्ति का आंकलन किया. मौके पर श्री महंती ने नवकुमार बास्के को आर्थिक सहयोग किया. उन्होने दूरभाष पर उपायुक्त और डीएफओ से बात कर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है. इस दौरान डोमन माझी, राजा बारीक, मुकेश मुर्मू, सालकु बास्के, भीम राणा, जीतेन दास, अश्विनी राणा, आम्पा किस्कू, धनंजय राणा समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]








