
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं संग अपने पैतृक गांव बेंद में श्रमदान कर गांव की सड़क की मरम्मत की. इस दौरान श्री महंती ने कहा कि बरसात के कारण गांव प्रवेश करने वाली सड़क पर कई जगह गड्डे उभर आये थे, जिसमें जल जमाव होने के कारण सड़क दलदल में तब्दील हो गयी थी और सड़क पर ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए श्रमदान कर गड्डा में मिट्टी डालकर भरा गया और सभी कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर सड़क को समतल किया. इस दौरान राकेश महंती, अमीर पोलाइ, विश्वजीत नंदी, मनोज दास, अभिषेक दलाई, तोतोन खामराई, प्रशांत दास, पप्पू महंती, पोल्टू दास, टिटुन नंदी समेत अन्य ने श्रमदान किया.
आंधी प्रभावित परिवार को किया सहयोग : श्रमदान के पश्चात विधायक समीर महंती ने गांव निवासी मोहित साव से मिलने गये. पिछले दिनों अम्फान तूफान से मोहित साव के घर की छप्पर उड़ गयी थी. जानकारी मिलने पर विधायक मोहित साव के घर पहुंचे और उन्हें आर्थिक सहयोग किया.






