
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के बेंद गांव स्थित पाथरचाकरी टोला में मां शीतला क्लब के तत्वावधान में मां लक्ष्मी की पूजा धूमधाम से की गयी. पूजा के समापन पर क्लब द्वारा ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. प्रसाद वितरण की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा नेता समीर महंती ने की. प्रसाद वितरण से पूर्व समीर महंती ने मां लक्ष्मी की पूजा कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर विश्वजीत नंदी, किस्टो महंती, लखन मंडी, अक्षय नायक, राम बास्के, विद्युत सरदार, मिथुन कर, रूपा दास, आयोजन कमेटी के अमीर पोलाई, प्रमिर पोलाई, लखन खामराई, अचिंत पाल, भवतोष पाल, राजेन पाल, सुभाष खामराई, प्रदीप पाल, शीतल सबर, मंटू सबर, रंजीत सबर समेत अन्य उपस्थित थे.



