
Chakuliya : चाकुलिया स्थित शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने गुरूवार को विधालय द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी सह विज्ञान मेला में विज्ञान से संबंधित विभिन्न स्टाल्स लगाये. स्टाल्स का अवलोकन कर रहे अभिभावक और लोगों को संबंधित विज्ञान उपकरण की जानकारी विस्तार पूर्वक दी. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवा निवृत्त शिक्षक मनिन्द्र नाथ पालित ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी सह विज्ञान मेला के आयोजन से विधार्थियों को विज्ञान की जानकारी मिलती है और उनकी प्रतिभा का विकास होता है. इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में बौद्धिक विकास होगा. कहा कि बच्चें विज्ञान की ज्ञान प्राप्त कर निर्माता बने. कार्यक्रम से बच्चों को अनुभव प्राप्त होगा, कुछ करने की प्रेरणा मिलती है. विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य लक्ष्मीनारायण दास ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बिधालय में धर्म आधारित शिक्षा दी जाती है. कहा कि मनुष्य जीवन विज्ञान पद्धति पर आधारित है. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को सुभाष महतो, विधालय के प्रधानाचार्य सुभाष तिवारी समेत अन्य ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक गौतम दास, राजीव रंजन शर्मा, अरुण महतो, गौरहरी दास, तापस बेरा, हरिपदो महतो, लक्ष्मी सिंह, सावित्री साव, मनीषी महतो, मनोज महतो, बिकास महतो, अखिल गोवाला, दिलीप महतो समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.



