
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय के सहयोग से शुक्रवार को सृजन संस्था के सदस्यों ने चाकुलिया स्टेशन के बाहर स्थित हनुमान मंदिर के समक्ष नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया. इस दौरान संस्था के विक्रम झा ने बताया कि जिला मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रखंड के जिस बूथ क्षेत्र में कम वोट पड़े हैं, वहां नुक्कड़ नाटक कर लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इसके तहत बूथ नंबर 47 मनोहर लाल प्लस टू विधालय, 109 सरडीहा, 50 अभ्यास मध्य विधालय और बूथ संख्या 44 मुसलिम बस्ती स्थित उर्दू स्कूल के बूथ क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया. इस अवसर पर देवेन कुमार, अशोक सिंह सरदार, राहुल झा, वीणा कुमारी, ललित साव ने नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया.



