
चाकुलिया : चाकुलिया सीएचसी में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रंजित मुर्मू ने कुल 130 गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच की. इस अवसर पर सभी माताओं को जांच कर दवा दी गई. मौके पर फार्मासिस्ट अनिल टुडू, विकास साहू, लैब टेक्निशियन संतोष कुमार, प्रवीर बेहरा, एएनएम प्रतिमा कुमारी, सुजाता सीट, कनिका सीट, जूलीरानी महतो, शिप्रा रानी दास समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







