
चाकुलिया : बहरागोड़ा के नवनिर्वाचित विधायक समीर महंती गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के दौरे पर पहुंचे, जहां ग्रामीण और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया. मौके पर श्री महंती ने कहा कि यह जीत उनकी नही बल्कि सभी ग्रामीणों की जीत हुई है. कहा कि ग्रामीणों ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ उन्हें अपना विधायक बनाया है वे उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. इस अवसर पर समीर महतो, हरगोबिंद सिंह, पवन गिरि, भवतोष महतो, राम चन्द्र सिंह, तरुण महतो, उमा महतो, पिंटू महतो, जादू हेम्ब्रम, भीम दास, परिक्षित महतो, चिंतरंजन महतो, गुणधर महतो, राजेश महतो, नरेश महतो, मंतोष महतो, कृष्णा महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







