
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों मच्छर के प्रकोप से त्रस्त है. नपं क्षेत्र में समुचित साफ-सफाई नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. पिछले दो वर्षों से नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र में फॉगिंग मशीन का प्रयोग नहीं किया गया है. मशीन से शहर में धुंआ नहीं किये जाने से सुबह और शाम यहां के ग्रामीणों को मच्छरों से परेशानी हो रही है. विदित हो कि फॉगिंग मशीन नपं कार्यालय में शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. इस संबंध में नपं के उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने कहा कि फॉगिंग मशीन खराब है. बनाने के लिए दी गयी है. मशीन आते ही नपं क्षेत्र में चलायी जाएगी.







