
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में जुस्को द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर गड्डा खोदकर छोड़ दिया है. सड़क किनारे गड्डा होने से बस्तीबासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को ग्रामीणों ने इसकी शिकायत नपं के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद ओझा से की. ग्रामीणों की शिकायत पाकर पदाधिकारी ने वार्ड में जाकर मामले की जांच की. श्री ओझा ने जुस्को कर्मी को स्थल पर बुलाकर आदेश दिया कि जल्द से जल्द पाइप लाइन बिछाकर गड्डा को भरा जाये. ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इस दौरान पार्षद मो गुलाब समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.







