
Musabani : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अजय कुमार रजक ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में बीडीओ ने पंचायत भवनों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास 2019-20 के निबंधन की स्थिति, मनरेगा में मानव दिवस का सृजन, आम बागवानी की स्थिति, जनसंवाद के मामले,सूचना अधिकार के मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना, जिन प्रधानमंत्री आवास निर्माण हेतु पहली व दूसरी किस्त दे दी गई है उसमें कार्य प्रगति की स्थिति, आंबेडकर आवास में प्रथम किस्त दे दी गई है उसमें कार्य प्रारंभ की स्थिति, पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन की पंचायतवार स्थिति, बिरसा आवास की पूर्णता की स्थिति, मनरेगा में लंबित योजनाओं, कंबल वितरण का वाउचर जमा करवाना, पेवर्स ब्लॉक रोड निमाण की स्थिति, सोलर जल मीनार निर्माण की स्थिति आदि के बारे में संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से प्रतिवेदन लिया. बीडीओ ने आवश्कता अनुसार दिशा-निर्देश दिया. बैठक में प्रखंड के नाजीर का प्रखण्ड से गायब रहने पर अनुशासनहीनता के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए जिला से पत्राचार करने का निर्देश दिया. सभी प्रखण्ड एवं पंचायत के कर्मचारी एवं पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में रहने का निर्देश दिया गया, सभी को हाजिरी बनाने का निर्देश दिया गया. कंबल वितरण का वाउचर जिन पदाधिकारियों द्वारा प्रखण्ड में जमा नहीं किया गया उसे स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया. सभी अंचल राजस्व कर्मचारियों को बजार एवं बस स्टैंड मुसाबनी में अवैध रूप से कब्जा किये गये जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया. बालू घाट में अवैध रूप से बालू उठाव करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश सीआई एवं राजस्व कर्मचारी को दिया गया. सीएम/पीएम कृषि आशीर्वाद योजना में सभी अभिलेख के पूर्व में जांच करने करने का निर्देश सीआई एवं राजस्व कर्मचारियों को दिया गया. सभी कनीय अभियंता को तीन-तीन पंचायत का निरीक्षण करने के लिए कहा गया. 24 घंटों के अन्दर सभी पंचायतों की साफ-सफाई करने का आदेश संबंधित पंचायत सचिव को दी गई. प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी को आम बगवानी की जांच करके बुधवार को प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया. 14 वें वित्त आयोग का अभिलेख, हाजिरी पंजी, पंचायत में कौन-कौन पंजी है उसे दुरुस्त करने कर निर्देश दिया गया, मनरेगा में सभी पंचायत में 100-100 मानव दिवस सृजन करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में समाजिक सुरक्षा पेंशन, मृत एवं अयोग्य लाभुक का सत्यापन कर प्रतिदिन रिपोर्ट करने का निर्देश सभी पंचायत सचिव को दिया गया. बैठक में प्रधानमंत्री आवास एवं अम्बेडकर आवास योजना को शत प्रतिशत निबंधन एव जिओ-टैग कराने का निर्देश सभी पंचायत सचिव और कनीय अंभियंता को दिया गया.बैठक में प्रभारी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी सावित्री हांसदा, बीपीओ अमित कुमार, जेई अफरोज आलम, शीलत महापात्र, राजीव महतो, दिनेश महाली, पंचायत सचिव भाष्कर महतो, नवकुमार राय, सनातन मार्डी , रामदास सोरेन, समेत प्रखण्ड एवं अंचल के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.







