
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड स्थित सिंदूरगौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को जिला के क्वालिटी इंश्योरेंस कंसल्टेंट मौसमी कुमारी ने जायजा लिया. अस्पताल की सारी व्यवस्था का जायजा लेने के पश्चात उन्होंने स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली कि अस्पताल से उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलता है या नही. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही कायाकल्प योजना की भी जानकारी ली. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार वर्मा, परिवार कल्याण कार्यकर्ता वीरेन्द्र माझी, सुरबाला पातर समेत अन्य उपस्थित थे.







