
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. लॉक डाउन में गरीब, मजदूर और असहाय लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसे देखते हुए गुरूवार को भूतपूर्व मंत्री स्व शिबू रंजन खां की स्मृति में हिन्दुस्तान सोप फैक्ट्री एवं सुपर पावर डिटर्जेंट वाशिंग पाउडर के सौजन्य से उनके पुत्र श्यामल खां और उत्पल खां ने गरीबों के बीच चावल 5 किलो, आलू 2 किलो, 250 ग्राम सरसों तेल, 500 ग्राम दाल, आटा 2 किलो, साबुन 2, पावर सर्फ 1 किलो प्रत्येक परिवार को दिया गया. श्यामल खां द्वारा उपलब्ध कराए गये अनाज का कांग्रेसी अनिल मिश्रा, रमाकांत शुक्ला, तरुण राय और पंचायत के मुखिया प्रभाष हांसदा ने गरीबों के बीच वितरण किया. श्यामल खां ने बताया कि लॉकडाउन में क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कोई गरीब भूखा न रहे, इसे देखते हुए पिछले कुछ दिनों से पंचायत में घूम-घूमकर कर असहाय लोगों को अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है. लॉकडाउन तक उनके द्वारा गरीब और असहाय लोगों की मदद की जाएगी.







