
जमशेदपुर : छठ पूजा आने वाली है. इस पूजा के दौरान छठव्रतियों की सेवा करने के लिए लोग आतुर रहती है. मानगो भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता छठ पूजा सेवा समिति द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस मानगो के होटल कृष्टल में किया गया. इसमें इस वर्ष भी छठ महापर्व के अवसर पर खरना के दिन शुक्रवार को मानगो के खुदीराम बोस चौक में सुबह 11 बजे से नि: शुल्क सूप सहित फल वितरण एवं पूजन सामग्री (5100) सौ छठ व्रतधारियों के बीच बांटा जाएगा. इसमें किसी भी तरह का कोई भी कूपन की व्यवस्था नहीं किया गया है. समिति के माध्यम से टेम्पो पर लाउडस्पीकर लगाकर पूरे मानगो में इसकी सूचना दी जाएगी. समिति के सदस्यों द्वारा एक प्रयास है कि जरूरतमंद छठ व्रत धारियों तक सेवा पहुंचे. इसके बाद 2 नवंबर को मानगो के पुराना पेट्रोल पम्प के पास शाम को तीन बजे से 3 नवंबर को सुबह नौ बजे तक सेवा कैम्प लगेगा. इस दौरान पूजन सामग्री, चाय, पीने का पानी और सुबह भंडारे का व्यवस्था है, जिसमें लगभग (10 से 15 हजार) लोगों के बीच पुरी, सब्जी, बुंदिया आदि वितरण होगा. समिति के सदस्य इस छठ के महापर्व में अपना तन-मन-धन से लगे हुए हैं. समिति के सदस्यों का एकमात्र उद्देश्य है सेवा, सेवा और सिर्फ सेवा.



