• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 31, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand C.M diwali dhamaka-201 योजनाओं का शिलान्यास व 163 योजनाओं का उदघाटन, पीएम आवास योजना के तहत 1136 आवास, पीएम आवास योजना ग्रामीण, अम्बेडकर आवास योजना के तहत दिया आवंटन पत्र, सीएम ने कहा-25 साल तक रहने का प्रमाण दें, सरकार का लीजधारी बने बस्तीवासी, बस्तियों में टाटा के क्वार्टर जैसी सारी सुविधा मिलेगी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ :

  1. एसएचजी रिवाल्विंग फंड के तहत 30 सखी मंडल को 30 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया
  2. झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा विभिन्न स्वयं सहायता समूह को एक करोड़ 5 लाख की राशि दी गई
  3. पीएचआर के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषाहार प्रदान किया गया
  4. जल सहिया को साइकिल की चाबी सौंपी गई

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी में दिवाली धमाका किया है. उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की बाढ़ ला दी है और विकास की एक और गंगा बहाने में कामयाब हुए है. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बागुनहातु फुटबॉल मैदान दीपों और खुशहाली का त्योहार दीपावली में गरीबों को आवास का आवंटन किया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्वी सिंहभूम के बागुनहातु मैदान में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास आवंटन एवं विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उदघाटन किया. इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका विधायक मेनका सरदार, विधायक बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी, घाटशिला लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष बुलुरानी सिंह, उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे व अन्य उपस्थित थे.

237.05 करोड़ रूपए की योजनाओं का शिलान्यास किया गया, कुछ मुख्य योजनायें निम्नवत है-

  1. जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत 4 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के साथ केबुल स्टेड ब्रिज एवं अन्ना चौक गोविंदपुर बाईपास के पहुंच पथ का निर्माण(लंबाई 15 से 30 मीटर, प्राक्कलित राशि 163. 54 करोड़ रुपया)
  2. जमशेदपुर शहर के मर्सी अस्पताल से टेल्को तक पथ उन्नयन कार्य(जोड़ा पुल के पुल निर्माण सहित) लंबाई 5.88 किलोमीटर एवं संडे बाजार से बारीडीह बाजार पथ, लंबाई 2.323 किलोमीटर, प्राक्कलित राशि 7.34 करोड़ रुपया
  3. जमशेदपुर शहर अंतर्गत घोड़ाबंधा लिंक पथ(लंबाई 1.503 किलोमीटर) प्राक्कलित राशि 2.68 करोड़ रूपया
  4. धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत जोनबनी पंचायत के टोला माटीयालडीह के गोयराडूबा नाला पर पुल निर्माण, प्राक्कलित राशि 2.36 करोड़ रुपया
  5. धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत मोहलीसोल सांसद आदर्श ग्राम जलापूर्ति योजना, प्राक्कलित राशि 8.66 करोड़ रूपया
    उदघाटन किए गए 49.21 करोड़ रुपए की योजनाओं में कुछ मुख्य योजनायें निम्नवत हैं-
  6. मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल के ज्योति पहाड़ी एवं जामबनी पंचायत के जामबनी गांव को जोड़ने वाले स्वर्णरेखा नदी पर पुल निर्माण का अवशेष कार्य, प्राक्कलित राशि 13.67 करोड़ रुपया
  7. मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत पटमदा प्रखंड के पीडब्ल्यूडी मांचा से राखडीह होते हुए बंगाल जाने वाला सड़क के बीच “सातबहनी नदी” पर पुल निर्माण। प्राक्कलित राशि 2.90 करोड़ रुपया
  8. गुड़ाबांदा प्रखंड के ग्राम अर्जुनबेड़ा में बालिका उच्च विद्यालय भवन निर्माण, 100 सैया वाले छात्रावास भवन निर्माण, वार्डन हाउस निर्माण एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा सोलर एनर्जी का निर्माण, प्राक्कलित राशि 4.06 करोड़ रुपया
  9. जमशेदपुर में ईवीएम वेयर हाउस का निर्माण, आनुमानित लागत 4.45 करोड़ रुपया
  10. पोटका के सबरनगर स्थित एसटी आवासीय छात्र उच्च विद्यालय का रेनोवेशन, अनुमानित लागत 2.55 करोड़ रुपया
  11. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत कुल 1136 लाभुकों को घर का चाबी सौंपा गया
  12. प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) अंतर्गत कुल 20 लाभुकों को घर की चाबी सौंपा गया
  13. अंबेडकर आवास योजना के लाभुकों को घर की चाबी सौंपी गई
  14. झारखंड खादी ग्रामोद्योग से प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण, स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को रिवॉल्विंग फंड के राशि का वितरण
  15. स्वयं सहायता समूह के ग्राम संगठन द्वारा तैयार किए गए आंगनबाड़ी सेविका को टीएचआर का वितरण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत पेयजव एवं स्वनच्छता विभाग द्वारा कुल 10 जलसहिया के बीच साइकिल वितरण किया गया
  16. जिला खनन मद से स्वीकृत 100 पंचायत स्तरीय लाइब्रेरी के लिए चेक उपलब्ध कराया गया.


महिला शक्ति को राज्य की शक्ति बनाना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास विभाग व खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के जरिए महिलाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जा रहा है. महिलाएं रोजगार व स्वरोजगार से आच्छादित हो अपने आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त कर रहीं हैं. खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया गया. यह उनके आर्थिक उन्नयन में सहायक होगा. सखी मंडल के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। समय-समय पर सरकार उन्हें राशि उपलब्ध करा रोजगार व स्वरोजगार की ओर अग्रसर कर रही है. राज्य की महिला शक्ति को हमें और सशक्त बनाकर झारखण्ड की शक्ति बनाना है.


ग्राम उद्योग का जाल बिछाना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश है. लेकिन यहां गरीबी है. सरकार छोटे-छोटे ग्राम उद्योग का जाल बिछाने की योजना पर कार्य कर रही है. यह गरीबी समाप्त करने में सहायक होगा. छोटे-छोटे उद्योग लगाकर लोग स्वावलंबी बन सकते हैं. सरकार हमेशा इनके साथ है और लगातार छोटे-छोटे उद्योग को बढ़ावा देने का कार्य भी कर रही है.
क्वार्टर में रहने वालों की तरह ही पूर्वी क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सुविधा
श्री दास ने बताया कि जिस तरह टाटा स्टील के क्वार्टर में रहने वालों को सुविधा मिल रही है उस तरह जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की बस्ती में रहने वालों को भी सुविधा मिलेगी. यहां के लोगों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए बात हो गई है. व्यवसायिक और रेसिडेंशियल एरिया में जल्द क्वार्टर की तरह बिजली उपलब्ध होगा. साथ ही जुस्को इन बस्तियों में पानी उपलब्ध कराएगा. अब टाटा की बिजली पूर्वी क्षेत्र की झुग्गी झोपड़ी और सरायकेला के बस्ती में भी घरों को रोशन करेगी.
25 साल से रहने का प्रमाण दें और सरकार के लिए धारी बने
मुख्यमंत्री ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में रह रहे लोग 25 साल से रहने का प्रमाण पत्र सरकार को दें और सीधे सरकार के लीजधारी बनें, इससे पहले इस तरह का निर्णय किसी सरकार ने नहीं लिया था. अब तक 3 लोगों ने 30 साल का प्रमाण पत्र दिया है, उनका लीज स्वीकृत हो गया है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये
खबर

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

August 30, 2026
Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक
कारपोरेट व यूनियन

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

August 30, 2026
Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन  और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले
खबर

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

August 30, 2026
Next Post

जमशेदपुर में इ-टिकट की कालाबाजारी का पर्दाफाश, भालूबासा से कैफ़े संचालक समेत तीन गिरफ्तार

tata cummins-टाटा कमिंस में शनिवार को फ्लेक्सी ऑफ, कनेक्टिंग रोड में हो रहा उत्पादन

यूट्यूब पर धमाल मचा रही है 'मुन्ना मृणाल' की छठ गीत, कुछ ही मिनट में मिले सैकड़ों व्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

jamshedpur thunderstroke- बोड़ाम में वज्रपात की चपेट मे आने से दो युवक झुलसे, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur mla meets youth on  hunger strike : विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी में भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से की मुलाकात, डीसी व ट्रैफिक डीएसपी से बात कर रोड पर लगवाए बैरिकेड्स, जन सुरक्षा के लिए रोड डिवाइडर बनवाने का किया आग्रह

jharkhand bjp- कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ हमेशा किया छल, मिशनरी ने निभाई सहयोगी की भूमिका : बाबूलाल मरांडी, झारखंड की बदलती डेमोग्राफी पर भाजपा ने जताई चिंता, कहा- आदिवासियों की घट रही आबादी, बदलती डेमोग्राफी पर कांग्रेस, मिशनरी और हेमंत सरकार की चुप्पी घातक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News