
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) से निकलकर रात के वक्त घर पहुंचने का मुद्दा गरमाता नजर आ रहा है. इस मामले में जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले में लिपापोती करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. अब इसको लेकर यह कहा जा रहा है कि रात को ही डिस्चार्ज कर दिया गया था और वह वहां चला गया था. लेकिन जब नेगेटिव ही था और कोई दिक्कत ही नहीं था तो फिर उसको वापस टीएमएच क्यों ले जाया गया. जब उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी तो फिर परिवार के लोगों को क्यों पकड़ा गया या पुलिस ने क्यों कार्रवाई की. कंटेनमेंट जोन में अगर इस तरह जश्न मनाया जा सकता है तो फिर कंटेनमेंट जोन की सीमा को ही समाप्त कर दी जानी चाहिए. अगर यह अपराध नहीं है और यह कोई लापरवाही का मामला नहीं है तो फिर क्यों नहीं इसको सामान्य घटना मान ली जाये. फिलहाल, इस मामले को लेकर www.sharpbharat.com द्वारा जारी किये गये वीडियो और न्यूज को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा डीजीपी, टाटा स्टील और प्रशासन को ट्विट किया गया है. इस मामले में डीजीपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर के एसएसपी को कार्रवाई करने का आदेश दिया है. इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा गया है. इस मामले में अब जांच शुरू कर दी गयी है और इस मामले में कार्रवाई का आदेश हो चुका है, जिसके बाद पूरे मामले में अब लोगों को कार्रवाई पर नजर है और क्या अगला कदम होता है, यह सबकी निगाहें टिकी हुई है.






