
रांची : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के देखते हुए रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के दूसरे तल्ले को सील कर दिया गया. इस तल्ले में कमरा संख्या 213 व 244, पथ निर्माण विभाग को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. इस विभाग का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. उसके बाद दूसरे तल्ले को सील करने की कार्रवाई की गयी है. जानकारी के अनुसार दूसरे तल्ले पर ही राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव व मंत्री आलमगीर आलम का भी कक्ष है. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व गुरुवार को एहतियात के तौर पर झारखंड विधनसभा को पांच दिनों के लिए सील कर दिया गया. इसके साथ ही आगले 31 जुलाई तक के लिए सभी बैठकें स्थगित कर दी गयी हैं.







