
जमशेदपुर : जमशेदपुर से घाटशिला के बीच नेशनल हाइवे (एनएच-33) पर अपराधियों की गोली से घायल ट्रांस्पोर्टर विजय प्रताप सिंह की करीब दो घंटे बाद ही मौत हो गयी. टीएमएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई. चिकित्सकों ने उनको दो घंटे बाद मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. वह मानगो के ही आशियाना गार्डेन में रहते थे. गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे नेशनल हाइवे पर अपराधियों ने ट्रांस्पोर्टर विजय प्रताप सिंह को अवध डेंटल कॉलेज के पास गाड़ी रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दी थी. उनकी हालत नाजुक थी. उनको तत्काल टीएमएच ले जाया गया था, लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया.



