
जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भाजपा प्रदेश कमेटी का विस्तार करने के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्षों समेत प्रदेश कमेटी में शामिल अन्य पदाधिकारियों और विभिन्न जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है. प्रदेश कमेटी में पूर्वी सिंहभूम जिले से पूर्व विधायक व भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी को भी स्थान मिला है. वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बनाये गये हैं. इस तरह से कुल मिला कर देखा जाये, तो श्री षाड़ंगी व नये जिलाध्यक्ष गुंजन यादव दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के करीबी माने जाते हैं और दोनों को स्थान मिला है. प्रदेश कमेटी में नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, राज पलिबार, अन्नपूर्णा देवी, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा व अपर्णा सेन गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं धर्मपाल सिंह प्रदेश संगठन मंत्री तथा समीर उरांव, आदित्य साहू व प्रदीप वर्मा प्रदेश महामंत्री बनाये गये हैं. प्रदेश कमेटी में जिन लोगों ने जगह पायी है उनमें जय प्रकाश भाई पटेल, सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साबू, नवीन जायसवाल, विवेक भवानी सिंह, शर्मिला रजक, काजल प्रधान व रीता मिश्रा को प्रदेश मंत्री, दीपक बांका को कोषाध्यक्ष, हेमंद साक को कार्यालय सचिव, सूरज चौरसिया को सह कार्यालय सचिव, मनोज सिंह (पलामू) को प्रशिक्षण प्रमुख, पंकज सिन्हा, सुमन सिंह व राजश्री जयंती को सह प्रशिक्षण प्रमुख, शिवपूजन पाठक को प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रेम मित्तल, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, व अशोक बड़ाईक को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, मिशफिका हसन, अमित कुमार, कुणाल षाड़ंगी को प्रदेश प्रवक्ता, भानु जालान को प्रदेश आईटी संयोजक, मृत्यंजय शर्मा व राहुल अवस्थी को प्रदेश सोशल मीडिया तथा रवि भट्ट को अध्यक्षीय कार्यालय, कार्यक्रम एवं प्रवास प्रमुख बनाया गया है.
इनके अलावा प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की सूची में जो नाम शामिल हैं, उनमें आरती कुजूर को महिला मोर्चा, किशलय तिवारी को युवा मोर्चा, शिव शंकर उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अमर बाउरी को अनुसूचित जाति मोर्चा, अमरदीप यादव को पिछड़ा मोर्चा, पवन साहू को किसान मोर्चा, अनवर हयात को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं आरती सिंह को महिला, विनय जायसवाल को युवा, राम कुमार पाहन को अनुसूचित जनजाति, बृजमोहन राम को अनुसूचित जाति, विनय कुमार सिंह को किसान व सोना खाना को अल्पसंख्य मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है.
जिलाध्यक्ष : जमशेदपुर महानगर-गुजंन यादव, सरायकेला खरसावां-विजय महतो, प सिंहभूम-विपिन पूर्ति, रांची महानगर-केके गुप्ता, रांची ग्रामीण-सुरेंद्र महतो, खूंटी-चंद्रशेखर गुप्ता, सिमडेगा-लक्ष्मण बड़ाईक, गुमला-अनुप अधिकारी, लोहरदगा-मनीर उरांव, लातेहार-हरेकृष्णा सिंह, गढ़वा-ओम प्रकाश केशरी, चतरा-अशोक शर्मा, कोडरमा-नितेश चंद्रवंशी, गिरिडीह-महादेव दूबे, बोकारो-भरत यादव, जामताड़ा-सोमनाथ सिंह, देवघर-नारायण दास, गोड्डा-राजीव मेहता, पाकुड़-बलराम दूबे.
जिला प्रभारी : जमशेदपुर महानगर-सुबोध सिंह गुड्डू, सरायकेला खरसावां-जेबी तुबीद, पू सिंहभूम-नंदजी प्रसाद, प सिंहभूम-सविंद्र सिंह, धनबाद ग्रामीण-मनोज कुमार महजो ‘वाजपेयी’, रांजी महानगर-मनोज कुमार (पलामू), रांजी ग्रामीण- बिनोद सिंह, खूंटी-सत्यनारायण सिंह, सिनडेगा-शैलेंद्र सिंह, गुमला-बबन गुप्ता, लोहरदगा-मनोज मिश्रा, लातेहार-मुकेश निरंजन सिन्हा, पलामू-विनय जायसवाल, गढ़वा अमित कुमार, चतरा-विपिन बिहारी सिंह, रामगढ़-शशि भूषण भगत, हजारीबाग-बालमुकंद सहाय, कोडरमा-टुन्नू गोप, गिरिडीह-अमित तिवारी, बोकारो-विनय लाल, धनबाद-अभय सिंह, जामताड़ा-संजीव जजवाड़े, दुमका-सत्येंद्र सिंह, देवघर-बबलू भगत, गोड्डा-सत्यानंद झा ‘बाटुल’, पाकुड़-वीरेंद्र मंडल, साहेबगंज-राजेश झा.




