
रांची : दुमका में झारखंड की बेटी अंकिता को जिंदा जलाकर मार डालने का मामला पूरे देश के स्तर पर गर्मा गया है. राष्ट्रीय मामला यह बन गया है. उसकी मौत को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है. इस बवाल के बीच आरोपी शाहरूख और उसके साथी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. आरोपियों को सीधे सजा तक पहुंचाने के लिए पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही है. एसआइटी ने इसके लिए कई सारे सबूत और दस्तावेजों को इकट्ठा किया है. अंकिता के गर्माये माहौल के बीच अंकिता के पिता ने चौंकाने वाला खुलासा करते हए कहा है कि आरोपी शाहरुख हुसैन उनका पड़ोसी है. शाहरुख अंकिता पर इस्लाम कबूलकर शादी करने के लिए दबाव दे रहा था. अंकिता के पिता ने यह भी खुलासा किया है कि शाहरूख हुसैन उनकी बेटी पर इस्लाम कबूल करने और शादी करने का दबाव बनाता था. इसको लेकर उनकी बेटी काफी परेशान रहती थी. उसने ततो अंकिता को यहां तक कहा कि उससे वह शादी कर ले नहीं तो उसकी जिंदगी नरक बना देगा. इस बात के बाद से अंकिता डरी हुई थी. शाहरुख हुसैन अंकिता पर जबरन प्यार और शादी करने के लिए दबाव डालता था. पिता ने बताया कि जब अंकिता ने इनकार कर दिया और कानूनी कार्रवाई करने की बात कहीं तो उसने जान से मारने की धमकी दे दी और अंतत: उसको जलाकर मार डाला गया. पुलिस को दिये गये मरने पूर्व बयान में अंकिता ने अपने बयान में बताया था कि शाहरुख उसकी किसी सहेली से फोन नंबर लेकर उसको बार बार फोन कर परेशान करता था. इससे पहले वह उससे रात में जब भी देखता था तब परेशान करता था. बातचीत करने का दबाव बनाता था. 22 अगस्त यानी घटना की रात 8 बजे शाहरुख खान ने उसको फोन किया और कहा कि अगर वह उससे बात नहीं करेगी तो वह जान से उसको मार देगा. शाहरुख ने अंकिता को जिंदा जला दिया. इस घटना के पांच दिनों के बाद अंकिता की मौत हो गयी.
अंकिता और शाहरुख का फोटो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
अंकिता कांड के बाद शाहरुख खान का फोटो भी वायर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. अंकिता के साथ शाहरुख खान की तस्वीर को कई लोगों ने वायरल कर दिया था. इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच शुरू कर दी. इस बीच भाजपा नेताओं और कई नेताओं का आना जाना लगा हुआ है.
सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा परिवार से मिलने पहुंचे
गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बुधवार को दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और भाजपा के हिंदूवादी नेता कपिल मिश्रा को साथ लेकर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे. इन लोगों ने परिवारवालों से जाना कि क्या हो रहा है और क्या नहीं हुआ था. इसके अलावा अपनी ओर से वित्तीय मदद भी कपिल मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी ने किया. इस मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने भी आर्थिक तौर पर मदद पहुंचायी है.
महिला आयोग ने की मुलाकात
झारखंड महिला आयोग की सदस्यों ने भी मामले की जानकारी ली है. महिला आयोग की सदस्यों ने पूरे हालात की जानकारी ली और पता लगाया है कि किस तरह यह घटना घटी है और कौन लोग इसमें दोषी है. महिला आयोग की सदस्यों ने कहा कि वे लोग अभी सारी जानकारी लेने के बाद ही आगे का कोई कदम उठायेंगे.
लोबिन हेम्ब्रम भी पीड़ित परिवार से मिले
झामुमो के विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. लोबिन हेम्ब्रम खुद पीड़ित परिजनों से मिले. उन्होंने हालात की जानकारी ली. घटना कैसे घटी है, इसके बारे में भी जानकारी ली है.







