देवघर : देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के अठमरिया गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तस्कर के पास से पुलिस ने 900 ग्राम गांजा बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि रिखिया थाना क्षेत्र के अठमरिया गांव निवासी पप्पू महथा नामक युवक के खिलाफ काफी दिनों से गांजा खरीद बिक्री करने कि गुप्त सूचना प्राप्त हो रही थी, जिसके आलोक में पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी की. (नीचे भी पढ़ें)
देवघर के सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि आरोपी बिहार से गांजा खरीद कर रिखिया थाना क्षेत्र और शहर के अन्य इलाकों में इसकी बिक्री करता था. जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है और पकड़े हुए आरोपी का कोई पिछला अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. इतना ही नहीं एसडीपीओ ने यह भी साफ किया है कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और नशे का कारोबार करने वाले सभी ड्रग पैडलरों को सलाखों के पीछे पहुंचाना उनका मकसद है.






