
जमशेदपुर : सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत योग्य लाभुकों के आवेदन प्राप्त करने हेतु आज धालभूमगढ़ प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो की उपस्थिति में कैम्प का आयोजन किया गया। वैसे लाभुक जिनका नाम एसईसी सूची में दर्ज है तथा उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है उन्हें उक्त योजना से आच्छादित करने के उद्देश्य से आवेदन लिया गया। शिविर में कुल नए 47 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर प्रखंड समन्यवक सजल खा, लेखा लिपिक सह ऑपरेटर रेशमा कुमारी तथा अन्य उपस्थित थे।
[metaslider id=15963 cssclass=””]








