धनबाद : बैंक मोड़ गुरुद्वारा के पास स्थित मुथूट फाइनेंस के दफ्तर के खुलते ही मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे आधा दर्जन डकैत घुस गए। इसकी सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना की पुलिस पलक झपकते मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख अपराधी भागने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं एनकाउंटर में पुलिस की गोली से दो अपराधी जख्मी हैं। उन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। घायलों को पहले शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया जा रहा है। (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
बताते चलें कि क्षेत्र में अपराधकर्मियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अभी एक दिन पूर्व ही धनसार स्थित गुंजन ज्वेलर्स में एक करोड़ की लूट की और चलते बने. पुलिस को अभी इन अपराधियों को पकड़ने में सफलता भी नहीं मिली है कि मंगलवार को फिर दिनदहाड़े अपराधकर्मी मटकुरिया रोड स्थित मुथूट फाइनेंस में डकैती के लिए आ धमके. (नीचे भी पढ़ें)

बैंक मोड़ थाना प्रभारी डॉ पीके सिंह सजग थे और जैसे ही सूचना मिली पूरी पुलिस टीम के साथ उक्त स्थल पहुंच गए और मोर्चा संभाल लिया. इस दौरान एनकाउंटर में एक अपराधकर्मी को पुलिस ने मार गिराया, जबकि काफी मशक्कत बाद दो डकैतों को धर दबोचा और तीन फरार बताये जाते हैं. फायरिंग और डकैतों के तांडव से धनबाद की जनता में भय का माहौल है.







