
जमशेदपुर : पटमदा थाना अंतर्गत रंगाटांड़ के समीप पिकअप वैन और ऑटो के बीच सीधी टक्कर में एक ही परिवार के 5 सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में 2 बच्चे भी शामिल है. वहीं सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल लाया गया है जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है बताया जा रहा है, कि सभी चांडिल से अपने गांव पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिडरा लौट रहे थे. इसी बीच कटिंग के समीप एक पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. वहीं घटना में ऑटो का चालक भी घायल हुआ है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

















