
जमशेदपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से इस वर्ष आयोजित 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बिष्टुपुर स्थित संत मेरी इंग्लिश हाई स्कूल की छात्रा पी लताक्षा को 90 प्रतिशत अंक मिले हैं. लताक्षा आगे चल कर चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती है. लताक्षा के पिता पी गुरुनाथ राव ठेका मजदूर और मां पी पद्मा गृहणी हैं. लताक्षा अपने माता-पिता व गुरुजनों को अपना आदर्श मानती है. साथ ही अपनी सफलता के लिए उन्हें ही श्रेयस्कर बताया.

















