
मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में विभिन्न लाभुकों के बीच स्वीकृत परिसंपतियों का वितरण समारोह आयोजित कर किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, उप-विकास आयुक्त परमेश्वर भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, प्रमुख पानमुनी मुर्मू, जिला परिषद् बाघराई मार्डी, बुद्धेश्वर मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी -सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी, परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता प्रशांत हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे. विधायक रामदास ने कहा कि जिला प्रशासन की टीम के सहयोग से मुसाबनी प्रखंड में विकास कार्य काफी तेजी से हो रहा है जो सराहनीय है .
इसका उदाहरण इसी प्रखंड के पारूलिया पंचायत के सुर्याबेरा गांव है जो कुछ दिन पहले अंधकार में डुबा हुआ था और आज वहां पर विकास कार्य हो रहा है गांव में बिजली दौड़ रही है गांव अंधकार से प्रकाश में तबदील हुआ है. प्रशासन और सरकार के तत्परता से सूर्याबेरा गांव में समस्या दूर हो रही है उसी प्रकार क्षेत्र में सभी प्रकार की समस्या दूर होगी. कार्यक्रम को उप विकास आयुक्त ने कहा कि जल, जंगल जमीन को संजोकर रखना हमारा कर्तव्य है. राज्य को सुंदर बनाने के लिए गांव-गांव में विकास के कार्य में तेजी लानी है ताकि प्रखंड सुंदर बन सके और प्रखंड सुंदर रहा तो जिला और राज्य सुंदर होगा.
हर विभाग अपने-अपने तरीके से विकास का काम करती है, मनरेगा अन्तर्गत कई कार्य होती है किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो तत्काल बीडीओ से मिले उसका समाधान 24 घंटे के अंदर समाधान होगा. उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है नियमों का पालन करते रहे और सामाजिक दूरी बनाये रखे.
अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने कहा कि विकास का कार्य काफी तेज गति से हो रहा है जहां कोई कमी है उसे भी दूर कर दिया जाएगा. सूर्याबेरा में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा गोद लेने के बाद विकास का कार्य काफी तेज गति से गांव में विकास हो रहा है. कार्यक्रम को प्रमुख, जिला परिषद बाघराई मार्डी, बुद्धेश्वर मुर्मू समेत अन्य ने भी संबोधित किया.

परिसम्पति वितरण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये और स्टाल पर योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया. परिसम्पति का वितरण किया गया, जिसमें 12 लाभुकों के बीच वनपट्टा, 65 लाभुकों को जमीन का बन्दोबस्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 65 लाभुकों को आवास की स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किया गया. इसके अलावे जेएसएलपीएस के तहत 94 एसएचजी समूह को 132 लाख, सीआईसी लाभुक के बीच 93 हजार, पीजीएससी को 17 लाख सात सौ, 73 एसएचजीआरएफ एवं 20 एसएचजी सीसीएल को 30 लाख 95 हजार और सीएसचीयू आरएससी को 7 लाख 41 हजार रुपए का वितरण किया गया. इसके अलावा समाज कल्याण विकास द्वारा 4 कन्यादान, 2 गोदभराई , 2 अन्यप्रासन लाभुको को प्रदान किया गया.
श्रम विभाग द्वारा 10 धोती एवं साड़ी का वितरण किया गया.कृषि विभाग से , 2 कोनोवीडर का वितरण, 06 केसीसी में 1 लाख 25 हजार रूपए का वितरण की गई. इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की और से लगाए गए स्वास्थ्य जांच केन्द्र में 53 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवा का वितरण किया गया. पशुपालन विभाग द्वारा 50 पशुपालक लाभुकों को दवाई का वितरण किया गया.
मौके पर सीडीपीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी, महिला प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, चिकित्सा पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, प्रधानमंत्री आवास समन्वयक समेत प्रखंड एवं अंचल के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी के अलावा मुसाबनी प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य समेत अन्य उपस्थित थे.




