बहरागोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी मंगलवार को राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से उनके जयपुर स्थित आवास पर मिले. डॉ गोस्वामी ने वासुदेव देवनानी के साथ लम्बे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्य किया. देवनानी राजस्थान सरकार में शिक्षामंत्री भी रह चुके हैं. मौके पर श्री गोस्वामी और वासुदेव देवनानी के बीच संगठन को लेकर काफी देर तक विचार विमर्श हुआ.



