दिल्ली : अगर आपका गूगल अकाउंट है और पिछले दो सालों से आप अपने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर रहे है तो यह खबर आपके लिए है. गूगल ने इसको लेकर एक बड़ा फैसला किया है. गूगल की ओर से जारी नोटिस के अनुसार गूगल अपनी इनएक्टिव अकाउंट पॉलिसी को अपडेट कर रहा है, जिसके तहत उन अकाउंट्स को हटा दिया जाएगा जो दो साल या उससे ज्यादा समय से यूज में नहीं है यानि इनएक्टिव पड़े हुए है. बताते चले कि इन अकाउंट्स के साथ साथ आपका जीमेल, गूगल ड्राइव, मीट, कैलेंडर और गूगल फोटो पर मौजूद सारे डेटा को डिलीट कर दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
गूगल ने अकाउंट पॉलिसी ने बदलाव की बात को लेकर बताया है कि उनका उद्देश्य यूजर्स की सिक्योरिटी को बेहतर करना है, इनएक्टिव अकाउंट पर मैलवेयर आने या फिर अवैध गतिविधियों का खतरा ज्यादा होता हैं. ऐसा होने पर यूजर्स का डेटा चोरी होने का खतरा बना रहता है. इसके साथ ही गूगल ने बताया कि 2 स्टेप वेरिफिकेशन सेटअप वाले अकाउंट्स के मुकाबले इनएक्टिव अकाउंट्स 10 गुना ज्यादा खतरे में रहते हैं. इसलिए ऐसे अकाउंट्स को डिलीट करने का फैसला लिया गया है. दिसंबर 2023 के बाद से फेज वाइंस में अकाउंट्स को डिलीट किया जाएगा पर इससे पहले यूजर्स को मैसेज भेज कर इसकी जानकारी दी जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
कैसे अपने गूगल अकाउंट्स को रखें एक्टिव
अपने गूगल अकाउंट्स को एक्टिव रखने के लिए मेल में मौजूद ईमेल पढ़ें, यूट्यूब पर वीडियो देखे, गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करे और गूगल ड्राइव और अपने फोन पर गूगल सर्च का इस्तेमाल करें. इससे आपका गूगल अकाउंट एक्टिव रहेगा और आप बिना किसी परेशानी के गूगल सर्विसेज का इस्तेमाल करते रहेंगे.




