
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित जी टाउन मैदान के दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन शुक्रवार को धूमधाम के साथ हुआ. इसका उदघाटन टाटा स्टील के वाईस प्रेसीडेंट अवनीश गुप्ता ने किया. पंडाल के उदघाटन के साथ ही पंडाल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

इस मौके पर उनके साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष और पूजा कमिटी के संरक्षक आर रवि प्रसाद, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आरबीबी सिंह, पूजा कमिटी के चेयरमैन सह समाजसेवी दिनेश सोंथालिया, वाईस चेयरमैन दलवीर सिंह राजा, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, जी टाउन पूजा कमिटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत, महासचिव नितेश राज समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह पूजा कमिटी टाटा स्टील के कर्मचारियों द्वारा संचालित की जाती है.



