
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने गांधी जयंती के मौके पर सफाई के नाम पर ठगी करने वाली फरार महिला मुखिया रुक्मिणी मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उस पर स्वच्छता अभियान के तहत सानग्राम पंचायत के गांव में शौचालय बनाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह इस जिम्मेदारी को निभाने के बजाय 44 लाख रुपये का गबन कर लिया. इस मामले में एफआइआर दायर किया गया था, जिसको लेकर तीन मुखिया पहले ही गिरफ्तार कर जेल जा चुके है जबकि तीन मुखिया अब भी फरार है. कोवाली पंचायत की सुचित्रा सरदार, जादूगोड़ा के कुलडीहा पंचायत के लखीचरण सिंह और पोटका के शंकरदा पंचायत के मुखिया कापरा हांसदा फरार है.



