कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के टूटने के बाद मुश्किल दौर से गुजर रही पूर्व सीएम ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. टीएमसी के खातों के जरिए कथित ‘संदिग्ध’ फंड के लेन-देन के मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने कोलकाता में कई जगहों पर तलाशी ली है. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि एविएशन और ट्रैवल कंपनियों के जरिए 150 करोड़ रुपये से ज़्यादा का फंड इधर-उधर किया गया है. एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने मंगलवार को कोलकाता में कई जगहों पर छापा मारकर तलाशी ली. पार्टी के बैंक एकाउंट में अभी 440 करोड़ रुपये जमा हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पार्टी के बागी नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने टीएमसी के बैंक खाते फ्रीज करवा दिए थे. टीएमसी के बैंक अकाउंट एचडीएफसी बैंक में हैं. अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की राजधानी में लगभग पांच जगहों पर तलाशी ली जा रही है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि एविएशन और ट्रैवल कंपनियों के जरिए 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड इधर-उधर किया गया है. ईडी अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान केयरवेल एविएशन और उसके डायरेक्टर्स के साथ-साथ एक कथित चुनावी ट्रस्ट से जुड़ी जगहों की भी जांच की गई. (नीचे भी पढ़ें)
ईडी अधिकारी ने कहा कि यह तलाशी चल रही जांच का एक हिस्सा है. दस्तावेजों और अन्य जरूरी रिकॉर्ड्स की जांच की जा रही है. तलाशी अभियान पूरा होने के बाद और जानकारी दी जा सकती है. उन्होंने बताया कि तलाशी मंगलवार सुबह ही शुरू हो गई थी. उन्होंने आगे कहा कि एजेंसी के अधिकारी तलाशी के दौरान मिले वित्तीय रिकॉर्ड्स और अन्य दस्तावेज़ों की बारीकी से जांच कर रहे हैं. कुछ दिन पहले टीएमसी के बागी नेता ऋतव्रत बनर्जी ने जर्नलिस्ट का हवाला देते हुए कहा था कि टीएमसी का रुपया यूरोप पहुंचाया गया है, उन्हें ऐसी जानकारी मिली है. ऋतव्रत बनर्जी ने तब ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह जांच के लिए पत्र लिखेंगे.







