चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के बाजार में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने पैदल गश्ती अभियान चलाया. इस दौरान बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस ने दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि इससे यातायात बाधित होता है और आम लोगों को परेशानी होती है. वहीं राहगीरों एवं वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने तथा सुरक्षित यातायात अपनाने की सलाह दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस ने बताया कि बाजार में शांति एवं सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.





