
शार्प भारत डेस्क : सदियों से एक सवाल जिसका जवाब दुनिया भर के लोग जानना चाहते हैं. वो है “दुनिया में पहले अंडा आया या मुर्गी” इस गुत्थी का हल जानने के लिए लोग माथापच्ची करते रहते हैं. लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती. लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इसका जवाब ढूंढ लिया है. अंग्रेजी अखबार डेली एक्सप्रेस के मुताबित ब्रिटेन की शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के कई प्रोपेसर्स ने अंडे और मुर्गी के सवाल पर रिसर्च किया. लंबी स्टडी में पता चला कि दुनिया में सबसे पहले अंडा नहीं बल्कि मुर्गी आई थी. रिसर्च टीम को लीड करने वाले वैज्ञानिक डॉ कोलिन फ्रीमैन ने कहा, लोग लंबे समय से जानना चाहते थे कि दुनिया में सबसे पहले अंडा आया या मुर्गी? अब हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि दुनिया में पहले मुर्गी आई थी. वैज्ञानिकों ने कहा कि अंडेके खोल में ओवोक्लाइडिन नाम का एक प्रोटीन पाया जाता है. इस प्रोटीन के बिना अंडे का निर्माण होना नामुमकिन ह. यह प्रोटीन केवल मुर्गी के गर्भाशय में बनता है इसलिए दुनिया में पहले मुर्गी आई. उसके गर्भाशय में ओवोक्लाइडिन बना. उसके बाद ये प्रोटीन अंडे की खोल में पहुंचा. वैज्ञानिकों की इस रिसर्च से यह तो पता चल गया कि दुनिया में अंडे से पहले मुर्गी आई थी. हालांकि फिर मुर्गी दुनिया में कैसी पहुंची, यह सवाल अब भी अनसुलझी पहेली बना हुआ है.



