Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने हैदराबाद बलात्कार व हत्याकांड की शिकार डॉ प्रियंका रेड्डी के लिए न्याय मांगा है। श्रीमती कोड़ा ने कहा कि सरकार और न्यायालय ऐसी कठोर कार्रवाई करे कि देश में मिसाल बन जाये. अत: दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाये. उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिकों को इस प्रकरण में मुखर होकर अपनी आवाज बुलन्द करनी चाहिये। बता दें कि हैदराबाद में पिछले 27 नवंबर 2019 की रात स्कूटी का टायर पंक्चर होने के बाद एक टोल प्लाजा के पास इंतजार कर रही 26 वर्षीय वेटनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।







