
Jamshedpur : हैदराबाद में पशु चिकित्सक डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ हुई अमानवीय, घृणित तथा जघन्य घटना को लेकर गुरुवार को शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर की ओर से आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च साकची स्थित ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन से आरंभ हुआ, जो साकची गोलचक्कर, आम बागान होते हुए पुनः ग्रेजुएट कॉलेज पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की गई। अभाविप कार्यकर्ताओं ने वी वांट जस्टिस, बलात्कारियों को फांसी दो, प्रियंका हम शर्मिंदा है- तेरे कातिल जिंदा है जैसे नारे लगाए। इस दौरान छात्राओं ने इस घटना के प्रति काफी आक्रोश व्यक्त किया। जिला छात्रा सह प्रमुख ज्योति दास ने कहा कि डॉ प्रियंका के दोषियों पर सरकार को सख्त कानूनी करवाई करते हुए तत्काल फांसी पर लटका देना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। जिला छात्रा सह प्रमुख नमिता पाठक ने कहा कि दोषियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सुनवाई करते हुए कठोर सजा मिलनी चाहिए। इस मामले को निर्भया मामले जैसा लटकाया नहीं जाना चाहिए। आज भी निर्भया को न्याय न मिलना हमारे ज्यूडिशियल सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है। आक्रोश मार्च में मौसमी जेना, पूनम परवीन, आकृति सिन्हा, अंजलि महतो, रूपा कुमारी, अंजलि उपाध्याय, अंजलि कुमारी, नमिता पाठक, तान्या कुमारी, अंकिता कुमारी, कोमल कुमारी, अंकिता प्रसाद, पूजा कुमारी, हिमाद्री गोप, अनुप्रिया, निधि शुक्ल, वर्षा कुमारी, काजल कुमारी, नेहा मारवा, मनीषा कुमारी, पद्मा महतो, जोत्स्ना महतो, विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, प्रांत सह कार्यालय मंत्री बापन घोष, जिला सह संयोजक शांतनु चक्रवर्ती, पूर्व नगर मंत्री विवेक सिंह, राज सिंह, ऋषभ कुमार, अभिषेक तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।







