
घाटशिला : ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने घाटशिला के समाजसेवी बाला प्रसाद सिंघानिया की मां स्वर्गीय कमला देवी की पुण्यतिथि पर उपलब्ध कराये गये वस्त्र को जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने उनके साथ गहनडीह और चेंगजोड़ा सबर बस्ती पहुंचकर सबर महिलाओं के बीच वितरण किया. जिला परिषद सदस्य के नेतृत्व में सिंघानिया ने गहनडीह एवं चेंगजोड़ा सबर बस्ती की 35 सबर महिलाओं के बीच वस्त्र का वितरण किया. जिला परिषद सदस्य ने समाजसेवी की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना माहामारी और लॉकडाउन की स्तिथि में सबर महिलाओं के बीच वस्त्र का वितरण करना काफी सराहनीय और उपयोगी कार्य है. इस माहामारी के समय लोगों को विभिन्न वस्तुओं की आवश्यकता रहती है, परंतु आर्थिक समस्या के कारण अपनी आवश्यकता को पूर्ण नही कर पा रहे ऐसे में लोगों को सहयोग करना सराहनीय कार्य है.वही नये वस्त्र पाकर सबर महिलायें काफी खुश नजर आयीं.







