चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सिमदी पंचायत के सिमदी गांव के सिमदेश्वर शिव मंदिर में शुक्रवार को गाजन पर्व का आयोजन किया गया. इस दौरान पूजा कमेटी ने भोक्ताओं को स्नान करने के लिए गांव के तालाब में टैंकर से पानी भरवाया ताकि भोक्ता तालाब में स्नान कर भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा कर सके. गाजन पूजा पर दर्जनों महिला और पुरुष भोक्ताओं ने तपती धरती पर लेटते हुए मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की. (नीचे भी पढ़े)
वही सहदेव नायेक, डमन नायेक, सहदेव नायेक ने जीभ मे किल घोंपकर और गोपाल चन्द्र नायेक ने अपने पुरे शरीर में 151 सिप्टीपिन घोंपकर तालाब में स्नान कर पूजा अर्चना करने के पश्चात तालाब से गाजे बाजे के साथ नाचते और झूमते हुए सिमदेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पूजा की. वही भोक्ता परितोष महतो, खगेन्द्र महतो, हरिशचंद्र महतो, खेत्रमोहन महतो ने पीठ में कील घोंपकर हवा में उड़कर भगवान शिव के प्रति आस्था दिखाई.(नीचे भी पढ़े)
पुजारी बाया पति ने सभी भोक्ताओं की मंत्रोच्चारण कर पूजा कराई. वही मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. गाजन पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में मेला का आयोजन किया गया. पूजा में पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, उप प्रमुख कविता साव, टुलू साव, सुधीर महतो समेत अन्य ने भी मंदिर में पूजा अर्चना की. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष कोकिल चन्द्र महतो, भवतारण महतो, विजय सीट, त्रिलोचन महतो, धीरेन्द्र नाथ महतो, लखिकांत नायेक, सुबोध नायेक, जगदीश नायेक, सुशील महतो, पुनेर नायेक, बादल सीट समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.



